BCA अंडर -23 वनडे ट्रॉफी : अरवल ने वैशाली को 2 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में वैशाली बनाम अरवल (यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) मैच में अरवल ने 2 विकेट से दर्ज की।
वैशाली ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 225 रन बनाया। बल्लेबाजी में MD अरीज़ याकुब 45 रन, कप्तान आदर्श कुमार 39 रन और इशांत राज 27 रन बनाया।अरवल की गेंदबाजी में आयुष रविशंकर 9 ओवर 1 मेडन 32 रन 3 विकेट तथा दीपेश कुमार गुप्ता और कप्तान सचिन सिंह को 2-2 विकेट मिला एवं शांतनु तथा रंजन को एक-एक विकेट।
अरवल ने 45 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन बना कर मैच को जीत लिए। बल्लेबाजी में शांतनु चंद्रा 124 गेंद में 15 चौके लगाकर नाबाद 119 रनों की पारी खेली तथा दीपेश कुमार गुप्ता ने 23 और रंजन ने नाबाद 24 रन बनाया।वैशाली की गेन्दबाजी में MD अरीज़ याकुब 9 ओवर 1 मेडन 31 रन 3 विकेट तथा कप्तान आदर्श कुमार ने 9 ओवर 1 मेडन 30 रन 3 विकेट एवं आदित्या और सत्यम को 1-1 विकेट मिला।




Post Comment