Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने सारण को 6 विकेट से हराया।

वैशाली : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में सारण बनाम गोपालगंज (जेपी सिंह स्टेडियम, वैशाली) मैच में गोपालगंज ने 6 विकेट से दर्ज की।

सारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 10 विकेट पर 87 रन बनाया। बल्लेबाजी में विश्वजीत कुमार 26 रन, अनूप कुमार 21 रन और समीर ने 13 रन बनाए।गोपालगंज की गेंदबाजी में रिंकल तिवारी 6.3 ओवर 38 रन 6 विकेट और मेहंदी अब्दुल्ला 6 ओवर 3 मेडन 15 रन 3 विकेट तथा सुजय कुमार को 1 विकेट मिला।

गोपालगंज में 12.2 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में कप्तान आर्यन राज 29 रन, आयुष्मान श्रीवास्तव 32 रन और आशीष सोनी ने नाबाद 12 रन की पारी खेली।सारण की गेन्दबाजी में अनूप कुमार 6 ओवर 1 मेडन 26 रन 4 विकेट चटकाया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment