Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कैमूर ने बक्सर को 4 विकेट से पराजित किया.

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में बक्सर बनाम कैमूर ( DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में कैमूर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाया। बल्लेबाजी में रोहित कुमार गुप्ता 79 गेंद में 14 चौके लगाकर 90 रनों की पारी खेली। अमित ठाकुर ने 64 गेंद में 7 चौका लगाकर 62 रन बनाए तथा कप्तान प्रकाश कुमार ने 43 रनों की पारी खेली।कैमूर की गेंदबाजी में अनुज सिंह 10 ओवर 2 मेडन 52 रन 4 विकेट और अनुभव सिंह 10 ओवर 42 रन 3 विकेट तथा दीवान को एक विकेट मिला।

कैमूर ने 44 ओवर में छह विकेट पर 273 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में देवांश असवाल 35 रन अनुभव सिंह 37 रन तथा अजय वीर सिंह 45 गेंद में पांच चौके दो छक्का लगाकर 53 रन तथा राजू कुमार शर्मा 52 गेंद में 8 चौके एक छक्का लगाकर 57 रन बनाया।बक्सर की गेंदबाजी में अरुण कुमार यादव 10 ओवर 71 रन 3 विकेट तथा कन्हैया और शाहिद को एक-एक विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment