Loading Now
×

स्वर्गीय रामाधार शर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का 20 मार्च से

वैशाली : स्वर्गीय रामाधार शर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बिदुपुर के बिहार क्रिकेट अकादमी में किया जा रहा है जिसमें वार्ड और पंचायत की टीम में हिस्सा ले सकती हैं।

यह टूर्नामेंट पंचायत और वार्ड स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्गीय रामाधार शर्मा ग्रेनाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट पंचायत एवं वार्ड स्तरीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्रिकेट क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस ₹7100 निर्धारित की गई है। विजेता टीम को ₹75,000 की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹50,000 का पुरस्कार मिलेगा।

इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अंधवारा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार शर्मा के द्वारा कराया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव-देहात के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

टूर्नामेंट में पंचायत और वार्ड स्तर की कई टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे इस टूर्नामेंट में किसी भी जिले के किसी भी पंचायत या वार्ड से आप भाग ले सकते हैं📞 संपर्क सूत्र: 9852060200 भाग लेने की अंतिम तिथि 18 मार्च को रखा गया है

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment