Loading Now
×

BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल ने पटना को 2 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में पटना बनाम अरवल (यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) मैच में अरवल ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 271 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनिमेष कुमार 101 गेंद में 7 चौका लगकर 80 रन चेकुरी वर्मा ने 33 रन और यशस्वी शुक्ला ने 112 गेंद पर 13 चौका लगाकर 100 रन बनाया।अरवल की गेन्दबाजी में सचिन सिंह 10 ओवर 45 रन 4 विकेट तथा आदित्य और रंजन को 2-2 विकेट एवं दीपेश को 1 विकेट मिला।

अरवल ने 46.5 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष रवि शंकर ने 35 गेंद में 6 चौका 5 छक्का लगाकर 66 रन बनाया। दीपेश गुप्ता ने 46 और आयुष सिंह ने नाबाद 49 रन बनाया।पटना की गेन्दबाजी में अभिनव सिंह 10 ओवर 44 रन 3 विकेट तथा यश को 2 विकेट एवं अगस्त्या, ऋषभ और उत्कर्ष को 1-1 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment