BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : खगड़िया ने सुपौल को 30 रनों से हराया।
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में खगड़िया बनाम सुपौल (IOCL टाउनशिप, बेगूसराय) इस 33 ओवर के मैच में खगड़िया ने 30 रनों से जीत दर्ज की।
खगड़िया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 9 विजेता पर 226 रन बनाया। बल्लेबाजी में उत्कर्ष आनंद 77 गेंद में 4 चौका लगाकर 53 रन, कुणाल ने 22 रन, आदित्य ने 23 रन और रोहन राज ने नाबाद 34 रन बनाया।सुपौल कि गेन्दबाजी में MD मीमतुल 7 ओवर 43 रन 3 विकेट और अनमोल कुमार 7 ओवर 45 रन 3 विकेट तथा गुलशन, निशांत, और गगन को एक एक विकेट मिला
सुपौल ने 31.5 ओवर में 10 विकेट पर 196 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमन कुमार 38 रन, कप्तान जय वर्धन 29 रन और गुलशन कुमार 27 रन बनाया।खगड़िया की गेन्दबाजी में हसनैन अहमद 6.5 ओवर 36 रन 3 विकेट एवं आदित्य और कुणाल को 2-2 विकेट तथा रोहन और अजय को 1-1 विकेट मिला।




Post Comment