Loading Now
×

BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : वेस्ट चम्पारण ने सिवान को 133 रनों से पराजित किया।

वैशाली : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में वेस्ट चंपारण बनाम सिवान (जेपी सिन्हा स्टेडियम, वैशाली) मैच में वेस्ट चम्पारण ने 133 रनों से जीत दर्ज की।

वेस्ट चंपारण ने 48.3 ओवर में 10 विकेट पर 280 रन बनाया बल्लेबाजी में आयुष कुमार 94 गेंद में 7 चौक चार छक्के लगाकर के 92 रन, कामरान शाह 80 गेंद में 2 चौके लगाकर 55 रन तथा कप्तान विश्वजीत शुक्ला ने 32 गेंद में 5 चौके 3 छक्के लगाकर 56 रन बनाए।सिवान की गेन्दबाजी में हनी कुमार सिंह 9.3 ओवर 53 रन 3 विकेट तथा पंकज और मयंक को 2-2 विकेट एवं हैदर अली को 1 विकेट मिला।

सिवान ने 39 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान फहीम अनवर 34 रन, हैदर अली 21 और पंकज सिंह ने 20 रन बनाया।वेस्ट चम्पारण की गेन्दबाजी में प्रभात गुप्ता 8 ओवर 27 रन 4 विकेट और योगेश्वर कुमार 10 ओवर 1 मेडन 42 रन 3 विकेट तथा अभिषेक को 2 विकेट और दिनेश को 1 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment