विवके के अगुवाई में ईस्ट चम्पारण जिला अंडर -23 टीम घोषित।
मोतिहारी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण की 18 सदस्यीय टीम कप्तान विवेक कुमार के नेतृत्व में वैशाली के लिए रवाना हो गई। टीम के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
टीम में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। चयनित खिलाड़ियों में विवेक कुमार (कप्तान), यूसुफ नदीम, एजाज अंसारी, अमित कुमार (विकेटकीपर), आशुतोष पांडेय, मणिकांत, शिवम कुमार सिंह, वरुण कुमार, आयुष कुमार सिंह, नौनीत कुमार, प्रिंस कुमार, ईशान आर्यन, करण कुमार, हिमांशु कुमार, एमडी एज़ाज़, हर्षित राज, सरफराज और रायियन आलम शामिल हैं।
टीम के साथ कोच के रूप में अभिषेक कुमार ‘छोटू’ भी वैशाली के लिए रवाना हुए हैं। वरीय खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
जिला क्रिकेट प्रेमियों को भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के वैशाली रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।




Post Comment