Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मधुबनी ने सीतामढ़ी को 6 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित Ú23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी बनाम मधुबनी के बीच खेला गया , जिसमें मधुबनी की टीम ने 6विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में मधुबनी ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी पहले बैटिंग करते हुए आलोक के 23रनतथा वैभव मिश्रा 21रन के बदौलत 36,3ओवर में 10विकेट खोकर 126रन बनाया। मधुबनी की तरफ से सर्वाधिक मुकेश ने 6रौनक ने 3विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सुभाष 36तथा आदित्या 32 नाबाद रन बनाए । वहीसीतामढ़ी की ओर से वैभव मिश्रा 2 और आलोक सिंह 1विकेट चटकाए। मधुबनी के मुकेश को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा md कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच दरभंगा बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment