ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, रविराज एक बार फिर से सचिव
मोतिहारी : आज दिनाँक 15/3/26 को स्थानीय ” होटल सुमन रेसीडेंसी “बेतिया बायपास रोड ,मोतिहारी में पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ !श्री नवीन मिश्रा जिला अध्य्क्ष , श्री अजय कुमार , जिला उपाध्यक्ष , निर्विरोध निर्वाचीत हुए ! जिला सचिव के पद श्री रविराज पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए है !अय्याज अहमद ,जिला संयुक्त सचिव और श्री कन्हैया प्रसाद , जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए !गौरतलब है कुछ दिनों पूर्व जिला अध्य्क्ष निजी कारणों से अपना त्यागपत्र दे दिए थे !
जिला उपाध्यक्ष का पद भी कुछ दिनों से रिक्त था !
कोषाध्यक्ष भी बैठकों और क्रिकेटीय गतिविधियों से लगातार अनुपस्थित रहते थे !ऐसे परिस्थिति में जिला कमेटी ने बीसीए को इस परेशानी से अवगत करवाया तथा आगे एसोसिएशन के कार्यो को सुचारू संचालन हेतु मंतव्य मांगा !बीसीए ने अपने बैठक में इस विषय पर परिचर्चा कर पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन
त्भंग करते हुए पूर्वी चंपारण में में क्रिकेट गतिविधि को तत्काल संचालित करने निष्पक्ष चुनाव करवाने हेतु एक त्री सदस्यीय तदर्थ कमिटी का गठन करने के लिये त्री सदस्यीय कमेटी को मामला रेफर कर दिया !
उपरांत त्री सदस्यीय कमेटी ने पूर्वी चंपारण जिला में त्री सदस्यीय तदर्थ कमिटी को गठित किया जिसके अध्य्क्ष बसंत जायसवाल और श्री अमित सेन संयोजक तथा विजय कुमार सद्यस्य बनाये गए !
त्री सदस्यीय तदर्थ कमिटी ने बीसीए के निर्देशानुसार चुनावी प्रक्रिया को अंजाम देने हेतु श्री दक्ष कायस्थ , अधिवक्ता सिविल कोर्ट को चुनाव करवाने हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त करने सम्बंधित पत्र बीसीए को लिखा !बीसीए से मंजूरी पत्र प्राप्त होते श्री दक्ष कायस्थ ने चुनावी प्रकिया को अंजाम देने हेतु प्रक्रिया को आरंभ कर दिया !चूंकि सभी पदों पे एकल नामांकन हुआ था जिसे स्क्रूटनी में सही पाया गया !
सभी पदों पर 1 -1 नामांकन होने के कारण श्री दक्ष कायस्थ , निर्वाचन अधिकारी ने आज 15/3/26 को सभी प्रत्याशियो के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की है !
श्री दक्ष कायस्थ , चुनाव पदाधिकारी आज के चुनाव सम्बंधित पूरी जानकारी बीसीए को भेज दिए है और सभी क्लब पदाधिकारियों सहित त्री सदस्यीय तदर्थ कमेटी को सहयोग करने तथा निष्पक्ष चुनाव करवाने में उनकी सार्थक भूमिका हेतु आभार प्रकट किए है !
इस मौके पर सभी पंजीकृत क्लब के अध्यक्ष /सचिव सहित वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभाकर जयसवाल ,अमित कुमार सेन , बसंत जयसवाल , विजय कुमार , शम्भू यादव , हरप्रीत सिंह प्रिंस , सुबोध कुमार , संजय कुमार टुन्ना , विश्वनाथ कुमार , रवि कुमार , मधुरेंद्र सिंह , सोनल सरस्वती , अमित कुमार गुड्डू , संत कुमार , रितेश श्रीवास्तव , सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे !
ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव फर्जी: ज्ञानेश्वर
इस चुनाव को लेकर बीसीए कन्वेनर गवर्निंग काउंसिल के ज्ञानेश्वर गौतम ने बयान जारी करते हूँ कहाँ ” आज दिनांक 15 मार्च को एक स्थानीय होटल में ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न करवाया गया जो विधि सम्मत नहीं था और वोटर्स को इसकी जानकारी अंतिम समय में दी गई।बतौर वोटर जब मै जब वहां चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचा तो 2 घंटे इंतजार के बाद भी चुनाव अधिकारी सहित एडहॉक कमिटी का कोई सदस्य वहां नहीं था।पूर्व सचिव से जब पूछा गया तो वो भी बगली झांकने लगे ।बतौर कन्वेनर गवर्निंग काउंसिल बीसीए यह चुनाव अवैध है और इस चुनाव को कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा ।
चुनाव बीसीए के देख-रेख में हुआ है : रविराज सचिव (ECDCA )
यह बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से आए हुए पर्यवेक्षक मानवेंद्र नाथ द्विवेदी जी एवं दक्ष कायस्थ चुनाव अधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ है




Post Comment