Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी: नालंदा ने नवादा पर 19 रनो से हराया ।

नालंदा : आज दिनांक 16 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का दूसरा मैच नवादा बनाम नालंदा के बीच खेला गया ।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाये जिसमे दिव्यांश ने 55 रन, हर्षित ने 39 रन , ए एस गौरव ने 36 रन, कुश ने 32 रन, आदित्य ने 28 रन तथा लव ने 19 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज सुमन ने 43 रन पे 5 विकेट, अर्णव ने 49 पर 2 और योगेश ने 2 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलने उतरी नवादा की पूरी टीम 45.4 ओवर 237 रन ही बना सकी। नवादा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने 55 रन अनुराग ने 45 रन, हर्ष ने 38, सुभास 24 रन, सुमन ने 15 रन तथा अर्णव ने 12 रन का योगदान दिया ।

नालंदा की ओर से गेंदबाज़ आदर्श ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए, शशि ने 63 रन पे 2 विकेट, दीपक ने 18 रन पे 2 विकेट, हर्षित ने 50 रन पे 2 तथा गौरव ने 33 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के हर्षित राज को दिया गया।कल दिनांक 17-03-2026 को गया बनाम शेखपुरा के बीच मैच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment