BCA U-23 वनडे ट्रॉफी :कप्तान पृथ्वी और उपकप्तान युवराज का शानदार शतक से बेगूसराय विजयी
बेगूसराय : आज दिनांक 16 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के चौथे मुकाबले में बेगूसराय ने सहरसा को 225 रनो से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 427 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान कप्तान पृथ्वी ने 113 गेंद में 6 छक्के और 21 चौके की मदद से शानदार 173 रनो की पारी खेली वही उनका साथ देते हुए उपकप्तान युवराज ने 82 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली।
वहीं सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट न्यूटन ने 2 विकेट और आयुष ने 1 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 38 ओवर में 202 रन बनाकर सिमट गई।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान अभिषेक ने 57 रन और आयुष ने 32 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 4 विकेट और सुधांशु ने 2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के पृथ्वीराज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 मार्च का मुकाबला सुपौल बनाम बेगूसराय के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।




Post Comment