यूथ फाउंडेशन पटना बिहार टीम 3 विकेट से जीता।
पटना : अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच नजरबाग खेल मैदान टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में खेला गया। टॉस यूपी ने जीत पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुक्सान पर 126 रन बनाये।यूपी टीम की ओर से शशि 15 , आर्या 16, नंदनी 34, गौरी 13, पूर्वी 1, हिमांशी 18 नाबाद, आंशिक 4 रन नाबाद बनाये।
यूथ फाउंडेशन पटना बिहार टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए अर्पिता 1 विकेट, काजल 1 विकेट, मनिशा 2 विकेट, मानशी 1 विकेट, सरिता 1 विकेट, कल्पना 1 विकेट प्राप्त किए।
यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से बैटिंग करते हुए माणशी 30, निकिता 12, शिल्पी 10, काजल 11, सरिता 3, पूजा 7, जया 8 रन नाबाद बनाये।
यूपी टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए आंशिका 1 , पूर्वी 1, गौरी 3, नंदनी 2 विकेट प्राप्त किये। माणशी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।




Post Comment