Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: पेसू की रोमांचक जीत,पीयूष का शानदार शतक

पटना, 17 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पेसू और शर्मा स्पोर्टिंग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में पेसू ने आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराया, जबकि फतेहपुर स्थित जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुए दूसरे मुकाबले में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

पीयूष कुमार सिंह का शतक

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में पेसू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरबीएनवाईएसी को 4 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी की टीम ने 37.4 ओवर में 237 रन बनाए, जिसके जवाब में पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर मैच ऑफ द मैच पीयूष कुमार सिंह ने शतकीय पारी खेली

श्लोक कुमार की अर्धशतकीय पारी से मजबूत हुआ स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएनवाईएसी की शुरुआत सामान्य रही। टीम के लिए श्लोक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा रौनित ने 55 गेंदों में 42 रन और हर्ष राज राज ने 35 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया।

सिद्धांत विजय ने भी 28 रन बनाए, जबकि नंद राज किशोर ने 22 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से आरबीएनवाईएसी की टीम 37.4 ओवर में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पेसू की ओर से गेंदबाजी में हर्ष राज और पवन कुमार कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अभिजीत साकेत ने दो विकेट अपने नाम किए।

पीयूष कुमार सिंह के शतक से पेसू की जीत

पेसू की टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन बाद में पीयूष कुमार सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। पीयूष ने 86 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा बाबुल कुमार ने 51 गेंदों में 53 रन की उपयोगी पारी खेली। पवन कुमार ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान निखिलेश रंजन 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पंकज कुमार ने 15 रन का योगदान किया।

पेसू ने 39.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजों का प्रयास रहा बेअसर

आरबीएनवाईएसी की ओर से मनमोहन ने 2 विकेट लिए, जबकि सिद्धांत विजय, रुपेश कुमार और उत्कर्ष कुमार को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर

आरबीएनवाईएसी: 237 ऑल आउट (37.4 ओवर)

श्लोक कुमार 65, रौनित 42, हर्ष राज राज 41, सिद्धांत विजय 28, नंद किशोर 22, अतिरिक्त 11

पवन कुमार 3/40, हर्ष राज 3/37, अभिजीत साकेत 2/37, राहुल राठौर 1/30, शशीम राठौर 1/56

पेसू : 242/6 (39.2 ओवर)

पीयूष कुमार सिंह नाबाद 109, बाबुल कुमार 53, पवन कुमार 24, पंकज कुमार 15, प्रियांशु कुमार 11, निखिलेश रंजन 11, अतिरिक्त 18,

मनमोहन 2/50, सिद्धांत विजय 1/31, रुपेश कुमार 1/16, अमन आनंद 1/45

शर्मा स्पोर्टिंग की रोमांचक जीत

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने पीएसी को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।

ध्रुव कुमार की शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान अनुप कुमार ने 15 और सचिन कुमार ने 11 रन का योगदान दिया।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनिश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्यन राज ने 2 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई।

आदित्य कुमार राय की तेज पारी से जीत

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की शुरुआत तेज रही। आदित्य कुमार राय ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान अनिश कुमार ने 20 गेंदों में 31 रन और चंद्र मणि पटेल ने 15 गेंदों में 27 रनों की उपयोगी पारी खेली।

हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, लेकिन अंत में दिलखुश यादव और गौरवकुमार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर 2 विकेट से जीत दिला दी।

पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार और ध्रुव कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कृत साहनी ने दो विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी: 150/9 (35 ओवर), ध्रुव कुमार नाबाद 92, अनुप कुमार 15, सचिन कुमार 11, अनिश कुमार 3/24, आर्यन राज 2/18, आदित्य 2/17, साहिल कुमार 1/32, गौरव कुमार 1/29

शर्मा स्पोर्टिंग: 151/8 (20.1 ओवर), आदित्य कुमार राय 57, अनिश कुमार 31, चंद्र मणि पटेल 27, साहिल कुमार 14, रवि कुमार 3/50, ध्रुव कुमार 3/56, कृत साहनी 2/28

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment