अविनाश को बैंकॉक वर्ल्ड पिकलबॉल सीरीज में एक कांस्य व एक रजत
पटना : बिहार के रोहतास के रहने वाले अविनाश कुमार ने बैंकॉक वर्ल्ड पिकलबॉल सीरीज के मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत एवं एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
बैंकॉक (थाईलैंड) के द मॉल ऑफ बैंग कापी में 11 से 16 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में महाराष्ट्र के पार्टनर अलाइका इब्राहिम के साथ मिलकर रजत पदक जीता । सेमीफाइनल मैच में अविनाश और अलाइका की जोड़ी ने फिलीपींस के हीजेन नौवीं और विंसेंट रोनीबिगो को 11-9,11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल मैच में अविनाश और अलाइका की जोड़ी फिलीपींस के क्रिस्टी सोनेसा और जून सीजर लान की जोड़ी से 06-11,10-12 से हारकर रजत पदक प्राप्त किया।
एकल स्पर्धा में अविनाश कुमार ने भारतीय टीम के साथी खिलाड़ी मुम्बई के गौरव राणे को 11-09,11-03 से हराकर कांस्य पदक जीता । यह उपलब्धि भारतीय पिकलबॉल के साथ साथ बिहार पिकलबॉल संघ के लिए गर्व की बात हैं। अविनाश कुमार को पदक जीतने से बिहार के रोहतास जिले के कपासिया गांव के साथ साथ संपूर्ण बिहार के पिकलबॉल खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

अविनाश के उपलब्धि पर बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर,कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह, सदस्य राज कुमार निराला,बीएन क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, केपर स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक रामजी सिंह,केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रूंगटा,बांकीपुर क्लब के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बधाई दी हैं।




Post Comment