बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी : रोमांचक मुकाबले में शेखपुरा ने नालंदा को 4 रनो से हराया ।
नालंदा : आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का चौथा मैच नालंदा बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया ।
शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाये जिसमे परिक्की ने 83 रन, सचिन ने 47 रन , अभिषेक ने 16 रन, तथा सूरज ने 11 रन का योगदान दिया। नालंदा की ओर से गेंदबाज आदर्श ने 52 रन पे 3 विकेट, आदित्य राज ने 23 पर 4, गौरव ने 24 पर 2 विकेट तथा दिव्यांश ने 33 रन पर एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब मे खेलने उतरी नालंदा की पूरी टीम अपने पुरे 40.3 ओवर मे 195 रन ही बना सकी शेखपुरा ने रोमांचक मुकाबले मे 4 रनो से जीत दर्ज की। नालंदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए लव ने 70 रन, गौरव ने 29 रन, दिव्यांश ने 23 रन, हर्ष ने 12 रन तथा हर्षित ने 10 रन बनाये।
शेखपुरा की ओर से गेंदबाज़ कन्हैया ने 53 रन देकर 4 विकेट लिए, सूरज ने 60 रन पे 2 विकेट, रिक्की ने 32 रन पे 2 विकेट तथा मोहम्मद सत्तार ने 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक, दीपक प्रसाद, बिक्रम सोलंकी, विकास इत्यादि मौजूद रहे।
इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच शेखपुरा के रिक्की शर्मा को दिया गया।कल दिनांक 19-03-2026 को नवादा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।




Post Comment