Loading Now
×

BCA U-23 Onday Trophy : दरभंगा ने सीतामढ़ी को 10 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित Ú23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , दरभंगा बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 10विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी शर्मनाक बैटिंग करते हुए मात्र 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई आलोक के 10 रन वैभव 7रन और प्रियांशु 7 रन के बदौलत 20.4ओवर में 10विकेट खोकर 45 रन बनाया। दरभंगा की तरफ से सर्वाधिक अंकित ने 3मनीष 3और मणिकांत ने 2विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की तरफ से अंकित 17तथा नवीन 18 नाबाद रन बनाए ।दरभंगा केअंकित चौधरी को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा md कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच शिवहर बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment