Loading Now
×

पटना जिला में बिहार रूरल लीग टूर्नामेंट 29 मार्च से, 24 टीमें लेंगी भाग

पटना:बिहार रूरल लीग के अंतर्गत पटना जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 29 मार्च दिन रविवार से किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रूपक कुमार व गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच नौबतपुर–मसौढ़ी रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में खेले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में पटना जिले की कुल 24 टीमें भाग लेंगी, जिससे मुकाबले काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

पटना जिला के मुकाबलों के समापन के बाद समस्तीपुर, जहानाबाद और मोतिहारी जिलों में भी इसी लीग के तहत मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

ज्ञानेश्वर गौतम ने आगे बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण के सभी मैच पारंपरिक व्हाइट ड्रेस में खेले जाएंगे। इसके लिए सभी भाग लेने वाली टीमों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

नोट:सभी कप्तान कृपया प्रभात कुमार मोबाइल नंबर 9939089666 पर संपर्क करके मैच संबंधित जानकारी ले ले।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment