सारण जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित,देखें टीम लिस्ट
सारण : Saran District Cricket Association द्वारा अंडर-19 टीम का चयन कर लिया गया है, जो Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वन डे ट्रॉफी 2025-26 में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों से जिले के क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं और सभी को विश्वास है कि ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में राहुल यादव, गुड्डू यादव, रितिक यादव, उत्कर्ष राजपूत, रेहान असलम, तानिष्क श्रीवास्तव, राज तिवारी, विशेश गोस्वामी, मोहित सिंह, समार्थ राज, रिशाल कुमार, एमडी फराज अनवर, उत्कर्ष सिंह, आयुष राज, गौरी शंकर सिंह, मोहम्मद आमिर जेया, सैफ अली, आयुष दीप पांडेय, रामानुज कुमार, रमेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय, आदर्श कुमार सिंह, तबिश इकबाल और रोहित कुमार शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों को जिले की अंडर-19 टीम में जगह मिलने पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
अंत में सारण जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं तथा यह उम्मीद जताई गई है कि सभी खिलाड़ी आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।




Post Comment