Loading Now
×

BCA U-23 ONDAY TROPHY : आदित्य और मो. आलम के शतक से समस्तीपुर ने सहरसा को हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 19 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के आठवें मुकाबले में समस्तीपुर ने सहरसा को 6 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 307 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सलामी बल्लेबाज कप्तान सत्यम ने 112 रन और अभिषेक ने 54 रन का योगदान दिया।वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सुरेश और सुमन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य को 33 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान मोहम्मद आलम ने 114 रन का योगदान दिया वही उनका साथ देते हुए आदित्य ने 108 रन का योगदान दिया। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुरुस्कर ने 3 वहीं आयुष ने 1 विकेट प्राप्त किया किया।

शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के मो0 आलम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया।

इस अवसर मो शाहिद अख्तर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार दिलजीत कुमार राहुल कुमार एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 20 मार्च का मुकाबला खगड़िया बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment