Loading Now
×

BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : तथागत के शतक से शिवहर ने सीतामढ़ी को हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित Ú23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , शिवहर बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 152 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए तथागत के 100 रन अरिहंत 57रन और अभिषेक 51रन के बदौलत 50ओवर में 5विकेट खोकर 280रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से उत्कर्ष ने 1अनीश 1और हर्षित ने 1विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की तरफ से छोटू 28तथा उत्कर्ष 24रन बनाए । शिवहर के मनीष को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा md कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment