Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : बांका ने भागलपुर को 3 विकेट से पराजित किया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में भागलपुर बनाम बांका (सैंडिस कंपाउंड,भागलपुर) मैच में बांका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 10 विकेट पर 195 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुभम कुमार 48 रन, रिजवान ने 37 और विशाल ने 27 रन बनाया.बांका की गेंदबाजी में इरफान बलाल 10 ओवर 43 रन 4 विकेट और आदित्य कुमार 9 ओवर 2 मेडन 35 रन 3 विकेट एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह और रितेश राय को एक-एक विकेट मिला

बांका ने 46.1 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाया। बल्लेबाजी में रितेश रॉय 74 गेंद में 5 चौके 1 छक्के लगा कर 51 रन, कप्तान विनीत चौधरी 41 रन और आलेख राज ने 28 रन बनाया।भागलपुर की गेंदबाजी में सचिन रॉय 10 ओवर 2 मेडन 20 रन 3 विकेट तथा वीरू को 2 एवं राकेश और रिजवान को एक-एक विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment