Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: नालंदा ने गया को 110 रनो से हराया।

नालंदा : आज दिनांक 20 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का अंतिम मैच नालंदा बनाम गया के बीच खेला गया ।

नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाये जिसमे आदित्य ने 49 रन, हर्षित ने 41 रन , लव ने 31 रन, ए एस गौरव 27 रन, गौतम 23 रन, नीरज 20 रन, विनीत 15 रन, दिव्यांश 17 रन तथा आदर्श ने 11 रन का योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाज रंजन ने 47 रन पे 3 विकेट, प्रीतम ने 30 पर 2, मयंक ने 54 पर 2 और अभिषेक तथा यशराज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलने उतरी गया की पूरी टीम 26.5 ओवर मे मात्र 147 रन बना सकी नालंदा ने यह मैच 110 रनो से जीत लिया। गया की ओर से बल्लेबाजी रंजन 36 रन, प्रीतम ने 20 रन, ऋषि ने 18 रन, यशराज ने 15 रन बनाये।

नालंदा की ओर से गेंदबाज़ आदित्य ने 41 रन देकर 6 विकेट लिए, हर्षित ने 29 रन पे 2 विकेट, आदर्श तथा गौरव ने एक एक विकेट लिया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा के सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक, नालंदा u23 कोच दीपक प्रसाद, मैनेजर बिक्रम सोलंकी, परवेज़ मुस्ताक उर्फ़ पप्पू इत्यादि मौजूद रहे। इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया।

मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा की कप्तान आदित्य राज को दिया गया।जल्दी हीं बीसीए मेंस अंडर 19 वन डे की मेजबानी भी नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा की जाएगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment