Loading Now
×

BCA U-23 Onday Trophy : भसवान के शतक से दरभंगा ने शिवहर को हराया.

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित Ú23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 57 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए bhaswan के 108रन और मुकेश 46रन के बदौलत 48ओवर में 10विकेट खोकर 237रन बनाया। शिवहर की तरफ से मनीष ने 6और अंकितने 2विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से अरिहंत 45तथा अंकित राज 43 रन बनाए । दरभंगा के bhaswan को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में राजेश कुमार तथा संजय सिंह,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment