BCA अंडर -23 वनडे ट्रॉफी : खगड़िया ने सहरसा को 7 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 19 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के नौवें मुकाबले में खगड़िया ने सहरसा को 7 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में ऑल आउट होकर 293 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान आयुष ने शानदार 136 रन और अभिषेक ने 45रन का योगदान दिया।
वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट मोo हसनैन ने 6 विकेट और अजय ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने लक्ष्य को 39 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान हर्षित ने नाबाद 137रन और उनका साथ देते हुए कुणाल ने 75 रन का योगदान दिया। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषिकेश और शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया किया।शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के हर्षित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया। इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 21 मार्च का मुकाबला खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।




Post Comment