अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट: मध्य प्रदेश को 43 रनों से हरा यूथ फाउंडेशन पटना बिहार टीम सेमीफाइनल में
पटना : अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरा मैच यूथ फाउंडेशन बिहार बनाम उत्तराखंड के बीच नजरबाग खेल मैदान टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में खेला गया।
टॉस यूथ फाउंडेशन बिहार ने जीत पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाये।यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से काजल 11 , कल्पना 32, जया 30, शिल्पी 15, गौरी 6, सरिता 27 , पूजा कुशवाहा 16, निकिता 18, मनीषा 8, अंकिता 9, नाबाद रन नाबाद बनाये।मध्य प्रदेश टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए साक्षी 1 विकेट, सोनी 1 विकेट, वैशाली 2 विकेट, पूजा 1 विकेट प्राप्त किए।
मध्य प्रदेश टीम की ओर से बैटिंग करते हुए साक्षी 30 मुस्कान 14 , सोनी 12, प्रियंका 19, वैशाली 14, पीहू 2 अदिति 10, पूजा 9 रन बनाये। 123/10 आल आउट।यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए मनीषा 3, काजल 2, कल्पना 2 , सरिता 2, मानशी 1 विकेट प्राप्त किये।सरिता को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।




Post Comment