Loading Now
×

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज 1 अप्रैल से

पटना 23 मार्च । स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी)द्वारा  सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के निदेशक सह युवा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने बताया कि” यह टूर्नामेंट 1 अप्रैल से खेला जायेगा। जिमसे 16 टीमें भाग लेंगी।

सीएबी के निदेशक अमिकर दयाल ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रेड बॉल से खेले जायेंगे। प्रत्येक मुकाबले नाकआउट होंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 25-25 के खेले जायेंगे। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा। टूर्नामेंट के संबंध में विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment