यूथ फाउंडेशन पटना बिहार टीम अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
- बुँदेलखंड और यूथ फाउंडेशन बिहार टीम के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा।
पटना : अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथा सेमीफाइनल मैच यूथ फाउंडेशन बिहार बनाम दिल्ली के बीच नजरबाग खेल मैदान टीकमगढ़ मध्यप्रदेश में खेला गया।
टॉस यूथ फाउंडेशन बिहार ने जीत पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये।यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से कल्पना 30, जया 10, शिल्पी 10, गौरी 6, सरिता 13 , पूजा कुशवाहा 9, निकिता 7, मनीषा 8, काजल 12, अंकिता 6 रन नाबाद बनाये।यूथ फाउंडेशन पटना बिहार 126/10 20 ओवर।दिल्ली टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए प्रिया 1 विकेट, ममता 1 विकेट, रचना 2 , पूजा 1 , पुष्पा 2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली टीम की ओर से बैटिंग करते हुए साक्षी 6 ममता 13 पुष्पा 10, राखी 19, प्रिया 14, रेखा 7,रचना 4, पूजा 9 रन बनाये। दिल्ली 98/10 आल आउट 15.4 ओवर। यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए मनीषा 1, कल्पना 4 , सरिता 2, काजल 1, शिल्पी 1, मानशी 1 विकेट प्राप्त किये।
कल्पना को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सहित 2100 रुपये सुरजीत कुमार वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।




Post Comment