नैंसी कॉन्वेंट खेल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे 21 खिलाड़ी व प्रशिक्षक
पटना : नैंसी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल ( उत्तराखंड ) के द्वारा 29 फरवरी को होटल मैत्रेया इन, बोरिंग रोड, पटना में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खेलों के 15 खिलाड़ियों व 6 प्रशिक्षकों को ” नैंसी कॉन्वेंट खेल अवार्ड ” से सम्मानित किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए नैंसी कॉन्वेंट स्कूल के प्रशासनिक पदाधिकारी व क्रिकेटर शाद अहमद ने बताया कि सेमीनार एवं खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार होंगे। जबकि सम्मानित अतिथि नैंसी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल के महाप्रबंधक आई.पी.सिंह एवं प्राचार्य संजय कुमार सिंह होंगे।
श्री शाद अहमद ने यह भी बताया कि नैंसी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल बेहतर तकनीकी व सृजनात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ खेल-खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करती रही है।
Share this content:



Post Comment