Home Bihar 44वीं शतरंज ओलिंपियाड – स्कूल चेस टूर्नामेंट आगामी 28 जुलाई से

44वीं शतरंज ओलिंपियाड – स्कूल चेस टूर्नामेंट आगामी 28 जुलाई से

by Khelbihar

पटना : आगामी 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित हो रहे 44वीं शतरंज ओलिंपियाड के अवसर पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ  द्वारा देश के सभी राज्यों में राज्यस्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में  अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में  आगामी 25 एवं 26 जून को पटना, बिहार में भी राज्यस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सबजूनियर आयु बर्ग (15 वर्ष एवं उससे कम) के लिये होगी जिसमें प्रवेश निःशुल्क है।

इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित छह खिलाड़ियों ( 3 बालक एवं 3 बालिका) को शतरंज ओलिंपियाड हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा और इनका सारा खर्च ओलिंपियाड की आयोजन समिति द्वारा वहन किया जाएगा।इन छह खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ी (1बालक एवं 1 बालिका) अनिवार्य रूप से सरकारी विद्यालयों से लिये जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े