ईस्ट चम्पारण जिला हेमन ट्रॉफी ट्रायल के दूसरे दिन 45 खिलाड़ियों ने लिया भाग
मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर पू.च.हेमन टीम के चयन के लिए ट्रायल की प्रक्रिया आज 9 फरवरी को दूसरे दिन भी जारी रही।8,9 और 10 फरवरी अर्थात तीन दिन यह ट्रायल प्रक्रिया चलेगी।बुधवार(8 फरवरी) को जहाँ 54 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया वही आज(9 फरवरी) 45 खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चयनसमिति के सदस्य रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,प्रीतेश रंजन व राशिद जमाल खान ट्रायल प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों पर अपनी बारीकी से नजर रखा।ज्ञात हो कि ट्रायल के माध्यम से चयनकर्ताओं द्वारा पू.च.हेमन टीम के लिए 25 खिलाड़ियों को शार्ट-लिस्ट किया जाएगा।
मौके पर जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र पांडेय,कन्वेनर मुरलीधर सिंह सदस्यमो.आलम,वेदप्रकाश,मो.कुदूस,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,गुलाब खान,मंजूर आलम,सुमंत गौतम सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
Share this content:



Post Comment