साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया की 52वीं एजीएम 16 मई दिल्ली में
पटना : साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया की 52वीं एजीएम 16 मई को राजधानी दिल्ली में आहूत की गई है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के सेकेट्री के द्वारा भेजे गए पत्र के हवाले से बिहार साफ्टबॉल एसोसिएशन की सचिव प्राची शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा व सह संरक्षक मधु शर्मा शामिल होंगी। इस बैठक में बिहार समेत देशभर में साफ्टबॉल के सत्र 2022—23 के संचालन एंव विकास को लेकर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष कोरोना को लेकर जहां इसका असर खेल पर पड़ा है। वहीं इस सत्र में खेल के सुचारु रूप से संचालन एवं ओलंपिक की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
Share this content:



Post Comment