Home Bihar Cricket News, 52 पत्ती इंटर स्कूल क्रिकेट अंडर-15 लीग का पहला ट्रायल 16 फरवरी को,

52 पत्ती इंटर स्कूल क्रिकेट अंडर-15 लीग का पहला ट्रायल 16 फरवरी को,

by Khelbihar

Khelbihar.Com

Patna: टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी 17 मार्च से आयोजित की जाने वाली 52 पत्ती अंतर स्कूल क्रिकेट टीम अंडर-15 के दूसरे सीजन में भाग लने वाले खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल 16 फरवरी को होने जा रही है।

उपर्युक्त जानकारी मेजबान टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम ट्रायल एसडीवी पब्लिक स्कूल कुरथौल स्थित सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी में प्रात: 8 बजे से सुमित शर्मा की देखरेख में होगा।

उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इस लीग का आयोजन सिर्फ पटना जिला के विभिन्न स्कूल में पढ़ने वाले खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे।

ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी का चयन पूर्व वरीय क्रिकेटर सुमन अग्रवाल करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा। खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेने हेतू निर्धारित आवेदन (फार्म) पुरानी बाईपास रोड स्थित सुमित शर्मा एंड स्पोट्र्स से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर-9386760620 पर संपर्क कर सकते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस लीग का आयोजन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से किया जायेगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े