कराटे

बिहार के 6 खिलाड़ियो की आईपीएल में लगेगी, बोली,बीसीए अध्यक्ष ने BCCI के प्रति जताया आभार।

१. बीसीए अध्यक्ष ने बीसीसीआई के प्रति जताया आभार।

२. बिहार के 6 खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शामिल।

पटना 01 फरवरी:  बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली आईपीएल सत्र 2022 के ऑक्शन लिस्ट में बिहार के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिस पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बीसीसीआई के प्रति आभार जताया है।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने पहली बार किसी बिहारी खिलाड़ी को आईपीएल ऑक्शन की सूची में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की आज बिहार और बिहार क्रिकेट संघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि भरा दिन है। आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शामिल बिहार के उदयीमान खिलाड़ी अनुज राज, अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा और अनुनय सिंह को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताया है कि आगामी होने वाली नीलामी में आईपीएल टीम के मालिक जरूर इन खिलाड़ियों को अपने-अपने टीम में शामिल कर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेंगे।

बीसीए अध्यक्ष ने सभी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं समस्त बिहारवासियों की ओर से बीसीसीआई के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि मैं बीसीसीआई पदाधिकारी विशेषकर अध्यक्ष सौरभ गांगुली व सचिव जय शाह सहित चयनकर्ताओं द्वारा बिहारी खिलाड़ियों को दिए गए इस सम्मान के लिए मैं विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं।

राकेश कुमार तिवारी ने आगे कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में असीम प्रतिभा है परंतु विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के कारण खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ रहा और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन के लिए ही नहीं देश के लिए खेलते नजर आएंगे।

इसीलिए मैं सभी पूर्व और वर्तमान बीसीए पदाधिकारियों से निवेदन करता हूं कि खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करें और खेल व खिलाड़ियों के हित में कार्य करें।
उपरोक्त विषय की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

22 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago