Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 ट्रायल के पहले दिन 70 खिलाड़ियों ने लिया भाग,बचे खिलाड़ियों का ट्रायल कल

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन के लिए दो दिवसीय सलेक्शन ट्रायल की प्रक्रिया प्रारंभ हुई बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय के ग्रीन पार्क मैदान पर यह सलेक्शन ट्रायल आयोजित की जा रही है.

आज सलेक्शन ट्रायल के पहले दिन लगभग 70 खिलाड़ियों ने इसमें शामिल हुआ जबकि शेष बचे खिलाड़ियों का ट्रायल कल भी लिया जाएगा उसके बाद अंतिम 30 खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी और उन चयनित 30 खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच कराकर टीम तैयार की जाएगी इस सलेक्शन ट्रायल के दौरान सलेक्शन कर्ता के रूप में राम विनीत सरन मो दानिश प्रेम रंजन पाठक और ललन लालित्य मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 5 = ?