समस्तीपुर जिला अंडर-19 ट्रायल मे 78 खिलाड़ियों ने लिया भाग
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंडर-19 ट्रायल में जिले के सभी क्लबों के 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
समस्तीपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन से रजिस्टर्ड 27 क्लब के अलावा कुछ क्लब के भी खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में भाग लिया इसकी अनुमति एसोसिएशन के पदाधिकारी के द्वारा दी गई थी.
इन 78 खिलाड़ी में से 48 खिलाड़ी का चयन किया जाएगा ट्रायल मैच के लिए जिसमें 4 टीम बनाए जाएंगे. सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं परफॉर्मेंस के आधार पर ही 22 सदस्य टीम का गठन किया जाएगा जो बीसीए द्वारा आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
Share this content:



Post Comment