Loading Now
×

अरवल लीग:-राहुल के धमाकेदार शतक से जीता शांतिपुरम टीम,

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज शांतिपुरम एस सी की टीम ने सद्भावना सी सी को 64 रनों से हरा दिया। आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान बंशीधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

टीम के अनुभवी बल्लेबाज राहुल कुमार ने 76 गेंदों में धमाकेदार 103 रन की पारी खेली जिसमे 11 चौके तथा 2 गगनचुंबी छक्के शामिल है तथा आदित्य के 28 रनों के बदौलत 31.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में निशांत ने 3, खालिद ने 3 तथा अगस्त्य ने 1 सफलता हासिल की। अंपायर ने शांतिपुरम की टीम को 5 रन की पैनल्टी दी।

इसके जबाव में खेलने उतरी सद्भावना की पूरी टीम 28 वें ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें आदित्य आनंद ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। मुकेश ने 18 तथा खालिद में 12 रनों के योगदान दिया। शांतिपुरम की ओर से अनुराग ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके साथ ही विवेक ने 2 और बंशी तथा राहुल ने एक – एक सफलता हासिल की।

राहुल को शानदार शतक के लिए राम कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस उपलक्ष पर सुभाष शर्मा पूर्व मुखिया, ओमप्रकाश कुमार, राम रमैया, अभिमत नारायण, धर्मेंद्र कुमार शिक्षक, लव कुमार आदि उपस्थित थे। आज के मैच में अम्पायर आलोक कुमार तथा जीतू कुमार थे। कल का मैच शाहिद सी सी बनाम कृष्णा एस सी होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment