Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण लीग:-बीसीसी ने मैनाटण्ड सीसी को 4 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

West Champaran: वेस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच बीसीसी बनाम मैनाटंड सीसी के बीच खेला गया जिसमें बेतिया सीसी ने 4 विकेट से इस मैच को जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनाटण्ड सीसी की टीम ने 20.3 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमे कुंदन कुमार 28,राहुल राज 13 और सोनू ने 8 रन बनाए ओहि गेंदबाजी में बीसीसी के सोनू राज 4 विकेट,विनीत कुमार 3 और अमित को 1 विकेट मिला।

99 रनों के लक्ष्य को बीसीसी ने 26.1 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिए जिसमे विशाल कुमार 38 रन,विनोद कुमार 19 रन और अजीत सिंह 17 रन बनाए ।गेंदबाजी में आदित्य को 3,अनवर अली और आनंद को 1-1 विकेट मिला।मैन ऑफ द मैच सोनू राज को मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment