Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar cricket Patna, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Kaimur district cricket association, Kaimur District cricket leagues, Khel, Khel khabar, Khelbihar.com, Khelbihar.com page live score
Khelbihar
कैमूर लीग -भारती सी सी की साईं भारती पर विशाल जीत.
Khelbihar.com
Kaimur: जिले के तत्वधान में चल रहे जूनियर डिवीजन लीग मैच में आज का मैच साईं भारती सी सी,मोहनियां तथा भारती स्पोर्ट्स एकेडमी,मोहनियां के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर भारती ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला सही भी रहा निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खो कर सूरज के 84 रन और विकाश के 43 रनों के बदौलत 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।साईं भारती के तरफ से सास्वत ने 4 विकेट,संदीप ने 2 विकेट तथा अमित और पंकज ने 1-1 विकेट लिया।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं भारती शुरू से ही विशाल स्कोर के दबाव में खेलती नजर आ रही थी और 26.1 ओवर में ही मात्र 78 रन पर ढेर हो गई। साईं के तरफ से बल्लेबाजी में नितिन ने एकल संघर्ष करते हुए दहाई का स्कोर 31 रन बनाया। भारती के तरफ से गेंदबाजी में सौरभ ने 4 विकेट,दीपक और लकी ने 2-2 और विकेट तथा शांतनु और सत्येन्द्र ने 1-1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी सूरज को 84 रनों के शानदार पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन द्वारा दिया गया।
मैच में अंपायरिंग मनीष सिंह और ऋषभ तथा स्कोरिंग सौरभ ने किया।इस दौरान मैदान में अजय सिंह,शिवम, गुपिल,जाहिद,रवि समेत सैकड़ों दर्शक मैदान में नजर आए।
कल का मैच कुदरा क्रिकेट क्लब,कूदरा तथा जूनियर रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस खबर की सूचना मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दी।



Post Comment