Loading Now
×

अररिया लीग:-सतविक के शतक,यंग मैन क्रिकेट क्लब विजयी

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज चौथा सुपर लीग मुकाबला यंग मैन क्रिकेट क्लब और सैनिक वॉरियर के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.इससे पहले फॉर्बेसगंज सीए के एक उभरते खिलाड़ी के निधन हो जाने से अररिया क्रिकेट शोक में रहा, मैच शुरू होने से पहले 2 मिनट का मौन रखा गया

निर्धारित 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस सैनिक वॉरियर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन कप्तान का निर्णय गलत साबित हुआ। यंग मैन के बल्लेबाजों ने सतविक के 107 रन और राजा बाबू 41 और सत्यम के 40 रनों की मदद से 280 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सैनिक वॉरियर की ओर से सलीम ने 2 और राहुल चोधरी ने 3 विकेट लिए ।

दूसरी पारी में सैनिक वॉरियर कुछ खास नहीं कर पाई और 30 ओवर खेल कर 8 विकेट पे मात्र 144 रण ही बना सकी।साहिल अंसारी ने 38रन आदेश साह ने 25 रन बनाए यंग मैन की ओर से नंदन ने सांदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। आज के मैच के मुख्य अंपायर रविशंकर दास ओर सुमित आनंद थे और स्कोरर अरमान थे। इस अवसर पर सत्येंद्र नाथ सरण, जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के डायरेक्टर खुर्शीद खान, चांद आजमी, अनामी शंकर, विकी कुमार, तनवीर आलम, अशोक मिश्रा, आदि उपस्थित थे ।

कल का मुकाबला गुड मॉ्निंग क्रिकेट क्लब और पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment