Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया क्रिकेट एकेडमी ने रॉक स्टार क्रिकेट क्लब केसरिया को 35 रन से हराया

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा स्मृति जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए ग्रुप ए के मैच में चकिया क्रिकेट एकेडमी ने रॉक स्टार क्रिकेट क्लब केसरिया को 35 रन से हरा दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान ग्राउंड-1 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चकिया की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाया।चकिया के बल्लेबाज कप्तान विकास ने 49*,आसिफ दाउद ने 40 और सिकंदर सहनी ने तेजतर्रार 30 रन की पारी खेली।रॉक स्टार के गेंदबाज आसिफ अली ने 3 और मो.रागिब ने 2 विकेट लिए।

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक स्टार की पूरी टीम 126 रन बनाकर आउट हो गई।रॉक स्टार के बल्लेबाज राहुल ने 23 और राशिद ने 19 रन बनाए।चकिया के गेंदबाज अंकुर ने 3 विकेट और अरुण ने 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चकिया के बल्लेबाज विकास को जी के स्पोर्ट्स के तरफ से दिया गया।

मैच में डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी और हीरा कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर/कन्वेनर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, कुमार राज,दिवाकर कुमार की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 4 = ?