Loading Now
×

कटिहार लीग:-स्टार राइजिंग ने शांति भारती को 69 रन से हराया

Khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए के 34 वें मैच में आज का मुकाबला शांति भारती और स्टार राइजिंग के बीच खेला गया .

जिसमें टॉस स्टार राइजिंग के कप्तान सोनू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 35 ओवर के इस मैच में 9 विकेट खो कर 222 रन बनाए जिसमे प्रमुख स्कोरर रहे इरफान आलम 36, अमन महतो 32, रोहित 31 और कप्तान सोनू ने 29 रनों की पारी खेली जबकि शांति भारती की ओर गेंदबाजी करते हुए रितिक ने 4 विकेट, अंकित ने 2 और प्रियेश, दया ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शांति भारती 29 ओवर में 153 रन बना कर ऑल आउट हो गयी प्रमुख स्कोरर रहे यश राज 31 नाबाद, चंदन 26 और साहिल ने 19 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक ने 3 विकेट इरफान और ब्रजेश में 2-2 और प्रशांत और अमन ने 1-1 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला इरफान आलम को मिला। कल का मैच एलायंस क्रिकेट क्लब और लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच 9.30 बजे से खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment