Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने नालंदा क्रिकेट एकेडमी को 59 रनों से हराया

Khelbihar.com

Patna: राजधानी के विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने नालंदा क्रिकेट एकेडमी को 59 रनों से पराजित किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेएस ने 34.2 ओवर में 197 रन बनाए जिसमे विकाश 45 रन,आशीष 33 रन और रिषण 19 रन का योगदान किया।गेंदबाजी के नालंदा के फ़ैज़ को 3,राहुल को 2 और विजेंद्र को 1 विकेट प्राप्त हुआ।

198 रनों के जबाब में नालंदा सीए की टीम 22 ओवर में सिर्फ 135 रन पर ढ़ेर हो गयी और मैच को 59 रनों से गबा दी,प्रिंस 31 रन,कमलेश 25 रन और हर्ष 13 रन का पारी खेला।विकेएस के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी किया जिसमें रितेश को 2,धुर्व,सक्षम और अशु को 1-1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment