Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला लीग :-सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल व विद्या भारती की टीम विजयी

khelbihar.com

sitamarhi:सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नौवां अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथा दिन के प्रथम पाली का मैच सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल एवं डीएवी पुपरी के बीच खेला गया डीएवी पुपरी के कप्तान ऋषभ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए जवाब में उतरी डीएवी पुपरी ने 97 रन पर ऑल आउट हो गई मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल के ओम आर्यन को सर्वाधिक 54 रन बनाने के लिए घोषित किया गया.

हीं दूसरी पाली का मैच विद्या भारती एवं आर ओ एस के बीच खेला गया विद्या भारती के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए जवाब में उतरी आर ओ एस 15.3 ओवर में मात्र 73 रन बना सकी इस प्रकार विद्या भारती ने मैच जीतकर अपना स्थान सेमीफाइनल के लिए सुरक्षित कर लिया अभिषेक कुमार को 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वहीं कल दिनांक 16/01/ 2020 को प्रथम सत्र में सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं आचार्य सुदर्शन विद्यालय मुबारकपुर के बीच खेला जाएगा आज के मैच के अंपायर राहुल झा एवं साहब अली थे वहीं स्कोरर रामाशंकर इस अवसर पर अखिलेश कुमार श्याम किशोर पंकज कुमार सिंह अमिताभ सिंह नंदन व विवेक मिश्रा उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment