Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-नीतीश और आशू के हरफनमौला प्रदर्शन से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

Patna: राजधनी के विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट में नीतीश के शानदार अर्दश्तक और आशू के चौके( 4 विकेट) के शानदार खेल से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने नालंदा क्रिकेट एकेडमी को 79 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर नालंदा की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और विकेएस को पहले बल्लेबाजी करने को निमंत्रण दिया,विकेएस की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए जिसमे नीतीश 80,नितिन 26 और आशु ने 21 रन बनाए।गेंदबाजी में बंटी 3,कृष्णा 1 और मोनी को 1 विकेट मिला।

185 रनों के जबाब में नालंदा की टीम सिर्फ 19.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गई जिसमें मोनू 25 रन, बंटी 21 रन बनाए।गेंदबाजी में आशू 4,अमित 3 और प्रियांशु को 2 विकेट मिला।

Post Comment