Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब की 161 रनों से शानदार जीत।
Khelbihar.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब,सहरसा एवं क्लब ऑफ एलेवन स्टार,मुरादपुर के बीच खेला गया।
मैच का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत द्वारा दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हुआ।निर्धारित 40 ओवर के मैच में फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान अंशु ने टॉड जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेवाजी करती हुई फ्रेंड्स एलेवन ने अनिकेत के 98 रन(84 बॉल),अंशु के 36 रन(18 बॉल),शंकर के 39 रन (31 बॉल),प्रिंस के 28 रन(35 बॉल),सागर के 14 रन(15 बॉल) की सहायता से 9 विकेट के नुकसान पर 40 ओवर में 270 रन बनाया।

जिसके जवाब में क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने 23.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर श्रवण के 36 रन(39 रन),मुकेश के 25 रन (26 बॉल),युगेश के 16 रन (10 बॉल) की सहायता से 109 रन ही बना सकी।इसप्रकार फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब सहरसा ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार मुरादपुर को 161 रनों से पराजित किया।फ्रेंड्स एलेवन की ओर से रितेश ने 8 ओवर में 2 मेडेन 26 रन देकर 5 विकेट,दीपक ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट,अंशु ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट तथा अनंत ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से श्रवण ने 7 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट, सन्नी ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट, कुणाल,रविरंजन तथा नवीन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के निर्णायक निलेन्दु झा एवं गौरव तथा स्कोरर शारिक थे।
इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,विश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,हरेंद्र सिंह मेजर,रजनीश,पीयूष कुमार सिंह,राजन रंजन,दीपक कुमार पिंटू,नसीम आलम इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में वरुण,राजहंस,नीतीश,अमित,अभिनव,केशव,आयुष,दीपक,विक्रम,राजीव,प्रशांत इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment