वाई०सी०सी० क्रिकेट एकेडमी इंटर स्कूल चैलेंजर ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में
Khelbihar.com
Patna:बेऊर के खेल मैदान में चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में वाई०सी०सी० क्रिकेट एकेडमी ने ई० पी०सी० ए० रेड को 6 विकेट से पराजित किया।
टॉस वाईसीसी ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ईपीसीए ने 33 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 109 रन ही बनाए।ईपीसीए के तरफ से आदर्श ने 20* रन,चंदन ने 13 रन तथा अभिषेक ने 11 रन बनाए।वाईसीसी के तरफ से अंश ने 7 ओवर में 16 रन देकर 4 और प्रियांशु तथा आयुष ने 2-2 विकेट विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वाईसीसी की टीम ने लक्ष्य को मात्र 23 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया।वाईसीसी के तरफ से विराट पांडेय ने 49*,आयुष ने 28 तथा अमित ने 21 रन बनाए। ईपीसीए रेड के तरफ से आदर्श ने 2 जबकि विकास तथा अश्विनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।अंश को उनके शानदार खेल के लिए उजाला पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री रामलग्न कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।



Post Comment