Loading Now
×

कटिहार लीग:-एलाइंस टीम,कटिहार स्पोर्टिंग को हराकर फाइनल में

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का दूसरा सेमीफाइनल एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम कटिहार स्पोर्टिंग क्लब के बिच खेला गया!कटिहार स्पोर्टिंग के कप्तान खालिद आलम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया !

पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार स्पोर्टिंग रिज़वान अंसारी की खतरनाक गेंदबाजी के आगे मात्र 104 रनो पे आउट हो गयी खालिद आलम ने सर्वाधिक 25 रन आकाश सिंह 15 रन और राजेश यादव ने 19 रन बनाये! जबकी गेंदबाजी करते हुए एलाइंस के स्टार खिलाड़ी रिज़वान अंसारी ने 24/6 विकेट गौतम ने 29/2 जबकी भरत भूषण और फरहाद ने 1-1 विकेट लिए !


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट खोकर 105 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया .अमर चौहान ने नाबाद 35 रन और मो.इसराफिल ने नाबाद 33 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में कटिहार स्पोर्टिंग की ओर से राजीव कुमार ने 21/2 और दर्शन चंद्रा ने 6/1 विकेट लिये!
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस के रिज़वान अंसारी को दिया गया !


आज के मैच में निर्णायक की भूमिका राज्य स्तरीय तनवीर आलम ( अररिया ) और कटिहार के दीप शिखर ने निभाई! जबकि स्कोरर थे दीपक जैसवाल कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्षक राजेश सिंह ने बताया के जिला लीग का ग्रैंड फिनाले मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम एलाइंस क्रिकेट क्लब के बिच 26 जनवरी को डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment