Loading Now
×

अंडर-13क्रिकेट टूर्नामेंट:-रोमांचक मुकाबले में 1रन जीतकर बसावन पार्क सीए फ़ाइनल में

Khelbihar.com

Patna: राजेन्द्र नगर के शाखा मैदान में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राजेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एक बहुत ही रोमांचक मुकाबले में ट्रपफेंट क्रिकेट एकेडमी को 1 रनों से हरा फाइनल में प्रेवश किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसावन पार्क सीए ने निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए जिसमे प्रखर ग्यान के आतिशी बल्लेबाज़ी 45(27)और सुमंत के आखिरी ओवर में जबरदस्त हीटिंग 25(10) देखने को मिला,ओहि सचिन संयम 38 रन,और अनमोल राज 31 रन बनाए।गेंदबाजी में अनिमेश 2,कुमार शान और हैप्पी को 1-1 विकेट मिला।

160 रनों के जबाब में ट्रपफेंट क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिसमे पर्थ 57 रन,हैप्पी नाबाद 12 रन,कुमार शान 13 रन बनाए।गेंदबाजी में अभिषेक कुमार,अभिषेक राज और अनुराग को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच प्रखर ज्ञान को मिला।कल का मैच क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार और वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment