Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर 16 क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,बेगूसराय सीसी विजयी।

Khelbihar.com

Begusrai:बछवारा के रेलवे मैदान पर खेला जा रहा है! बेगूसराय क्रिकेट क्लब के अंकित ने शानदार 8 विकेट चटकाए! बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बछवारा के रेलवे मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर 16 क्रिकेट लीग मैच का उद्घाटन मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश क्लब प्रतिनिधि सुनील सिंह कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार ललित कुमार प्रेम रंजन पाठक ने किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में 111 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक सलमान ने 29 रन कुंदन ने 23 रन बनाए वही बेगू से नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक आदित्य ने 5 विकेट सनी ने 2 विकेट प्राप्त किया.

जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 89 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने 36 रन और प्रणब ने 12 रन बनाए और वही बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने शानदार 8 विकेट चटकाए इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 28 रनों से पराजित किया इस मैच के मुख्य एंपायर विकी कुमार और प्रभात झा थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment